सफलता की सीढ़ियों पर तेजी से चढ़ी दीपिका पादुकोण मंगलवार को स्वर्ण मंदिर में पहुंची। जहाँ उन्होंने अपनी इस सफलता के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हुआ मत्था टेका।
पंजाब पुलिस के एडीसीपी परमपाल सिंह ने कहा कि उजला सलवार..सूट पहने 28 वर्षीय अभिनेत्री ने मंदिर के अंदर प्रार्थना की और एक हजार रुपए दान दिया। सिंह मंदिर के अंदर पादुकोण के साथ थे।
'चेन्नई एक्सप्रेस' की अभिनेत्री ने मंदिर परिसर के अंदर एक घंटे से ज्यादा वक्त बिताया। स्वर्ण मंदिर से जाते वक्त पादुकोण ने सिंह से कहा, 'मैं इस जगह को छोड़ना नहीं चाहती और लगता है कि भगवान मेरे आसपास हैं।'
स्वर्ण मंदिर में ईश्वर मेरे आसपास लगते है: दीपिका
-
Wednesday, March 12, 2014


