कराची में 'टोटल सियापा' के प्रीमियर ने मचाई धूम: अली जाफर

कराची में 'टोटल सियापा' के प्रीमियर ने मचाई धूम: अली जाफर
​इतनी सारी शंकाओं और पाकिस्तानी अधिकारीयों की नानुकुर के बाद आख़िरकार अली जाफर अपनी फ़िल्म 'टोटल सियापा' का प्रीमियर कराची में करने में कामयाब हो गये है। ना सिर्फ कामयाब हो गये है, बल्कि अली का कहना है कि उनका यह प्रीमियर काफी रॉकिंग भी हुआ है।

6 मार्च को​ हुए इस ​ प्रीमियर के बारे में अली कहते है कि हमें इसमें बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली, और कराची के साथ लाहौर के सुपर वोग थियेटर में भी इसे उतनी ही सफलता मिली। अली ने यह जानकारी कराची से ही दी है। साथ ही कहा जा रहा है कि वहाँ के दर्शकों ने भी इसका भरपूर लुत्फ़ उठाया है।

इस फ़िल्म में अली के अलावा यामी गौतम, अनुपम खेर और किरण खेर ने अभिनय किया है।

End of content

No more pages to load