माँ की गौद में सर रखना चाहती हूँ: पूनम पांडे

माँ की गौद में सर रखना चाहती हूँ: पूनम पांडे
हमेशा शोर शराबे और अपनी चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहने वाली पूनम पांडे का कहना है कि इस बार का जन्मदिन उन्होंने अपनी माँता-पिता के साथ बिताया। ​यही नही उनका यह भी कहना है कि कभी-कभी उनका मन करता है कि वह अपनी माँ की गौद में सर रख कर लेट जाए।

​ 23 वर्षीय पूनम कहती है कि इस बार मेरे जन्मदिन पर मैं सिर्फ अपने माता-पिता के साथ रही। जिसका कारण था कि मैं शोर-शराबे से बिलकुल अलग रहना चाहती थी। साथ ही यह मेरी माँ की चाहत भी थी कि मैं एक दिन उनके साथ बिताऊं। उन्होंने मुझसे कहा कि बेटा रोज तो तुम अपने दोस्तों के साथ ही रहती हो एक दिन हमारे साथ भी बिता लो। एक दिन मुझे दे दो। और मैं ना नही कह सकी। ​

​ ​11 मार्च यानी अपने जन्मदिन की चर्चा करते हुए पूनम कहती है कि उन्होंने पहले अपनी माँ के साथ पूजा की और फिर लंच करने बाहर गई। और पूरा दिन उन्हीं के ही साथ रही।

End of content

No more pages to load