मेरी फिल्मों के दर्शक हैं : राजीव

मेरी फिल्मों के दर्शक हैं : राजीव
राजीव खंडेलवाल ने 'आमिर' फिल्म से बड़े पर्दे पर कदम रखा। वह अब राजश्री प्रोडेक्शंस की जासूसी-रोमांच से भरपूर फिल्म 'सम्राट एंड को.' में नजर आएंगे। उन्हें यकीन है कि वह जिस तरह की फिल्में करते हैं, उनके लिए दर्शक भी हैं। 38 वर्षीय राजीव ने यहां मंगलवार को फिल्म की पहली झलक के लांच के मौके पर कहा, "मैं अपनी हर फिल्म के लिए तैयार हूं। मैं जानता हूं कि मेरी फिल्मों ने कमाई की है। 'आमिर', 'शैतान' और 'टेबल नंबर 21' सभी ने पैसे कमाए। मैं जानता हूं कि यहां मेरी फिल्मों के लिए दर्शक हैं और अगर आपको 'सम्राट एंड को.' का ट्रेलर पसंद आया तो मैं शर्त लगाता हूं कि फिल्म इससे भी बेहतर है।"

'सम्राट एंड को.' का निर्माण सूरज बड़जात्या की चचेरी बहन कविता ने किया है और निर्देशन कौशिश घटक ने।

राजीव को फिल्म के अच्छा कारोबार करने और दर्शकों द्वारा सराहे जाने की उम्मीद है।

राजीव ने कहा, "फिल्म धूम मचाएगी और मुझे इसे दर्शकों द्वारा पसंद किए जाने की उम्मीद है।"

फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज होने की संभावना है।

End of content

No more pages to load