आपकी कमी खलेगी खुशी दादाजी : टिस्का

आपकी कमी खलेगी खुशी दादाजी : टिस्का
जानी-मानी अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने गुरुवार को अपने दादा (पिता के चाचा) और लोकप्रिय लेखक-पत्रकार खुशवंत सिंह के निधन पर शोक व्यस्त किया। वह उन्हें उनके निष्कपट हास्य और उनके साथ एक घूंट व्हिस्की पीने के लिए याद करती हैं। टिस्का ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "निष्कपट हास्य और व्हिस्की की एक घूंट..यही है जो आप हमारे लिए लाए..भगवान करे, आप जहां जाएं यह आपको मिले। हमें आपकी कमी खलेगी खुशी दादाजी।"

खुशवंत सिंह को उनके बेबाक और परिहासयुक्त लेखन के लिए जाना जाता है। उन्होंने गुरुवार को दिल्ली के सुजान सिंह पार्क अपार्टमेंट स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। वह 99 वर्ष की उम्र पार कर अपने जीवन के 100वें वसंत में थे।

टिस्का हाल ही में किताब 'एक्टिंग स्मार्ट' लिखकर लेखिका भी हो गई हैं।

End of content

No more pages to load