हम सिर्फ अच्छे दोस्त है: सना खान

हम सिर्फ अच्छे दोस्त  है: सना खान
हालिया इंदौर में फैशन शो में जहाँ अभिनेत्री सना खान ने अपने जलवे रैंप पर बिखेरे है वहीं उनके बारे में इसी शो से एक चर्चा भी चल पड़ी है। जिसमें उनके और उद्यमी वाहिद खान के रिश्ते को रोमांस का नाम दिया जा रहा है।

​ ​कार्यक्रम में उपस्थित एक सूत्र ने बताया, "क्योंकि सना इस शो की टॉपर थी इसीलिए वाहिद ने इस शो को वित्तपोषित​ किया था ​इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि वाहिद ने कितने ही बॉलीवुड फ़िल्म निर्माताओं को भी सना को उनकी फ़िल्म में लेने के लिए कहा था।

​ ​ ​हालाँकि अभिनेत्री ने इस खबर को झूठ करार दिया है, उनका कहना है कि वाहिद एक शादी शुदा इंसान है, मुझे नहीं पता कि इस तरह की कहानियां कहाँ से उठती है। वह एक अच्छे दोस्त है और हम एक ही इलाके में रहते है। इस से ज्यादा कुछ भी नहीं है।

​ ​वहीं वाहिद ने भी इस खबर का सिरे से खंडन करते हुए कहा है कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त है वह एक बहुत अच्छी लड़की है, वहीं आपको ये भी बात समझनी चाहिए कि मैं एक शादीशुदा इंसान हूँ और मेरे दो बच्चे भी है।

End of content

No more pages to load