'ये जवानी है दीवानी' ने मेरे लिए बहुत से रास्ते खोल दिए: एवलिन

'ये जवानी है दीवानी'  ने मेरे लिए बहुत से रास्ते खोल दिए: एवलिन
जर्मन मॉडल और बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्री एवलिन शर्मा अब फ़िल्म 'मैं तेरा हीरो' में ​रोनिका के किरदार में दिखने जा रही है। इस से पहले 'ये जवानी है दीवानी' में भी नजर आ चुकी एवलिन इस फ़िल्म के निर्माता और निर्देशक का आभार व्यक्त करते हुए कहती है कि उनकी इस फ़िल्म ने मेरे लिए बहुत से दरवाजे खोल दिए है।

​ ​'मैं तेरा हीरो' में वेरोनिका का किरदार निभा रही एवलिन कहती है, ​" ​​मैं वे​​रोनिका की भूमिका ​कर के बेहद खुश ​हूँ। वह बेहद कामुक और आत्मविश्वासी लड़की है। बिलकुल! कॉमेडी मेरी पसंदीदा शैली है। कॉमेडी के मास्टर डेविड सर के साथ काम कर के मेरा एक सपना पूरा हो गया है। और जब मुझसे 'मैं तेरा हीरो' के लिए पूछा गया तो मैं सिर्फ हाँ ही कह सकी।

​ ​साथ ही वह यह भी कहती है, ​"​मैं बहुत ही भाग्यवान महसूस कर रही हूँ कि मेरे इंडस्ट्री में नए होने के बावजूद भी फ़िल्म निर्माताओं ने मुझे मौका दिया। मैं अयान मुखर्जी और करण जौहर की बहुत ही आभारी हूँ जो उन्होंने मुझे 'ये जवानी है दीवानी' में ऐसी शानदार अदाकारी के लिए मौका दिया। इस फ़िल्म ने मेरे लिए बहुत से दरवाजे खोल दिए।"

End of content

No more pages to load