फिल्मकार करन जौहर आगामी फिल्म 'बाम्बे वेल्वेट' में अपनी पहली महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। वह कहते हैं कि अनुराग कश्यप के निर्देशन में फिल्म में काम करना मजेदार था। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो गई है, सिर्फ एक दिन की शूटिंग बाकी है।
41 वर्षीय करन ने यहां बुधवार को फिल्म रिलीज की तारीख घोषित करने के लिए फिल्मनिर्माताओं द्वारा रखी एक पार्टी में कहा, "अनुराग के निर्देशन में काम करना बहुत अच्छा था। मेरे अधिकांश दृश्य रणबीर कपूर के साथ हैं। इसलिए आधिकारिक तौर पर, वह मेरे पसंदीदा सह-कलाकार हैं और अनुराग कश्यप मेरे मनपसंद निर्देशक हैं। वास्तव में मेरे पास कोई अन्य विकल्प नहीं है।"
कश्यप ने कहा कि 'बाम्बे वेल्वेट' लगभग एक प्रेमकहानी है।
उन्होंने कहा, "अभी तो यह सिर्फ एक प्रेम कहानी है और बाकी बात हम जल्द आपको बताएंगे। फिल्म की पहली झलकी अक्टूबर में रिलीज होगी।"
'बाम्बे वेल्वेट' इस साल 28 नवंबर को रिलीज होनी है, जिसमें अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी हैं।
कश्यप के निर्देशन में काम करना मजेदार था : जौहर
-
Saturday, April 19, 2014


