प्रियंका के लिए काफी मुश्किल रहा मेरी कॉम का किरदार

प्रियंका के लिए काफी मुश्किल रहा मेरी कॉम का किरदार
महीनों के परिश्रम और जीवन में उथल-पुथल के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के लिए फिल्म 'मेरी कॉम' की शूटिंग आसान नहीं बल्कि कठिन से ज्यादा कठिन रही। ओलंपिक पदक विजेता मुक्के बाज एम. सी. मेरी कॉम की जिंदगी पर बन रही फिल्म में प्रियंका मुख्य किरदार निभा रही हैं।

प्रियंका ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, "मेरी कॉम' की शूटिंग के अंतिम दो दिन मुश्किल से भी ज्यादा मुश्किल रहे।"

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता प्रियंका ने पहले कहा था कि दिन पर दिन शूटिंग के साथ यह फिल्म मेरे लिए प्रेरणादायक बनती गई। लेकिन एक सच यह भी है कि प्रियंका ने इस किरदार को निभाने के लिए सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने किरदार को समझने के लिए मेरी कॉम के साथ काफी सारा वक्त भी बिताया। निर्देशक ओमंग कुमार की फिल्म इस साल दो अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load