चुनावों के इस दौर में अबकी बार सिर्फ़ देश ही नही बल्कि बॉलीवुड भी कॉफी सक्रीय दिख रह है। खासकर आमिर खान यहां तक कि उन्होंने तो भरतीय राजनीतिक पार्टियोँ पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा है कि मुझे समझ नही आता कि ये पार्टियां अपराधियों को टिकट और जनता उन्हें वोट क्यों देती है।
आमिर कहते है, "मेरी कामना है कि राजनीतिक पार्टिया उपर उठें और अपराधीयों को टिकट देना बंद करें। आख़िरकार बदलाव सिर्फ तभी आऐगा जब लोग अपराधीयों को वोट करना बंद कर देंगे।"
आमिर ने यह शब्द मंगवार को एक टीवी चैनल के साथ बातचीत के दौरान कहें। उन्हें लोगों का वोट करने का तरीका पसंद नही आता। वह कहते है कि उन्हें नही पता कि लोग अपराधियों को वोट क्यों देते है। उन्होंने कहा, "जो बात मुझे समझ नही आती वह यह कि ये राजनीतिक पार्टिया किसी भी अपराधी को टिकेट कैसे दे देते है।"
वह कहते है कि मैं भी हर एक भारतीय की तरह ही दुखी हूँ।
बदलाव तब आएगा जब लोग अपराधियों को वोट देना छोड़ देंगे: आमिर खान
-
Wednesday, April 30, 2014


