​अंकों के खेल में है यकीन: राव

​अंकों के खेल में है यकीन: राव
​एक बेहद साधारण सी लुक लेकिन एक अलग किस्म की अभिनय क्षमता रखने वाले राजकुमार राव का कहना है कि उन्हें अंको के खेल में यकीन है।

​ ​राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ​ जिन्होंने फिल्म​ ​'​लव सेक्स और धोखा' (2012) से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर ​'​काइ पो चे'​,​'शाहिद' ​और सिटीलाइट जैसी फिल्मों से आलोचकों और दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया बटोरने वाले राजकुमार ​की चाहत कि उनकी फिल्में व्यावसायिक कसौटी पर कामयाब तो हो ही​,​ इन्हें आलोचकों की प्रशंसा भी मिले।
​
​ ​राजकुमार ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा​,​ ​"​मैं अंकों के खेल में पूरा यकीन रखता हूं। किसी फिल्म को कसौटी पर परखने के लिए यह महत्वपूर्ण है।फिल्म को अच्छी कमाई के साथ आलोचकों की तारीफ भी बटोरनी चाहिए। मैं खुशनसीब हूं कि अभी तक मेरी सभी फिल्मों को ये दोनों ही मिलती रही है। मुझे उम्मीद है कि ​'​सिटी लाइट्स​'​ और कामयाब होगी।"

End of content

No more pages to load