मां की भूमिका को लेकर उत्साहित हूँ : स्वरा भास्कर

मां की भूमिका को लेकर उत्साहित हूँ : स्वरा भास्कर
​स्वरा भास्कर ने शनिवार को अपनी अगली फिल्म की शुरुआत कर दी है। नितेश तिवारी की इस फिल्म में वह एक 13 वर्षीय लड़की की माँ की भूमिका में है। इस किरदार के लिए स्वरा का कहना है कि वह अपने इस किरदार के लिए बहुत उत्साहित हैं।​

​ स्वरा ने आईएएनएस को बताया​,​ ​"मैं 13 वर्षीया बच्ची की मां की भूमिका निभाने को लेकर बहुत रोमांचित हूं​। यह बहुत चुनौतीपूर्ण भूमिका है और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।"​

​ ​जब उनसे, ​उनके इतने उत्साहित होने की वजह​ पूछी गई तो उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में उस आयुवर्ग की महिला की भूमिका निभा रही हूं,​ जो उम्र में मुझसे बड़ी है। यह चुनौतीपूर्ण हिस्सा है और मैं सिर्फ मां की भूमिका के डर की वजह से इसे ठुकराना नहीं चाहती थी​।"

End of content

No more pages to load