मार्शल आर्ट में पारंगत और ताइक्वांडो में ब्लैकबेल्ट धारक अक्षय कुमार का मानना है कि यह निजी लाभ के लिए नहीं, बल्कि समाज सेवा के लिए है।
बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार ने महिलाओं को आत्मरक्षा सिखाने के लिए आदित्य ठाकरे के साथ मिलकर एक स्कूल शुरू किया है।
अक्षय ने शुक्रवार ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम यहां समाज को कुछ लौटाने के लिए हैं। यह आर्थिक लाभ लेने के लिए नहीं हैं। मैं ऐसा इसलिए कर रहा हूं कि मैंने मार्शल आर्ट से जिंदगी में बहुत कुछ पाया और यह मेरा समाज को प्रतिदान देने का तरीका है।"
अक्षय ने प्रशिक्षण सत्र में सक्रिय प्रतिभागिता का वादा किया है। अक्षय की हालिया फिल्म 'हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' शुक्रवार को रिलीज हुई। वह जल्द करीना कपूर के साथ 'सिंह इज ब्लिंग' की शूटिंग शुरू करेंगे।
आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना समाज सेवा है : अक्षय
-
Monday, June 09, 2014


