'उड़ता पंजाब' में नहीं होगी प्रियंका-शाहिद की जोड़ी

'उड़ता पंजाब' में नहीं होगी प्रियंका-शाहिद की जोड़ी
अभिषेक चौबे की जिस फिल्म के लिए शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के साथ देखे जाने की चर्चा चल रहे थी। उन पर अब विराम लग गया है। निर्देशक ने कहकर प्रियंका के नाम को ख़ारिज कर दिया है कि अभी तक अभिनेत्री का नाम मैंने तय नहीं किया है।

जबकि अब तक की खबरों के अनुसार अभिषेक चौबे अपनी अगली फिल्म 'उड़ता पंजाब' में शाहिद के साथ प्रियंका को कास्ट करने की योजना बना रहे थे।

चौबे ने कहा कि कुछ हफ्ते पहले ही मैंने फिल्म की पटकथा पूरी की है। फिल्म के सिलसिले में मैंने शहिद से मुलाकात की। उन्हें पटकथा काफी पसंद आई। वह तुरंत फिल्म में काम करने को तैयार हो गए। जहां तक हीरोइन के चयन का सवाल है फिलहाल किसी के नाम पर विचार नहीं किया गया है।

चौबे ने कहा कि फिल्म में हीरोइन का किरदार काफी चुनौतीपूर्ण है। अभी तक मैं तय नहीं कर पाया हूं कि इसके लिए किसे लिया जाए। फिल्म के अन्य कलाकारों के बारे में भी अभी फैसला नहीं लिया गया है। फिलहाल शहिद भी काफी व्यस्त हैं। अभी शूटिंग की तारीख तय नहीं हुई है लेकिन अगले साल फरवरी तक फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी।

End of content

No more pages to load