'हेट स्टोरी 2' में सनी की ​उपस्थिति ​​​फायदेमंद ​ होगी​: निर्देशक

'हेट स्टोरी 2' में सनी की ​उपस्थिति ​​​फायदेमंद ​ होगी​: निर्देशक
आजकल जहाँ 'हेट स्टोरी 2​' अपने बोल्ड ​दृश्यों को लेकर चर्चा में हैं, वहीं फिल्म में सनी लियोन के आइटम नंबर ने इसमें और चार-चाँद लगा दिए हैं। सनी इसमें 'पिंक लिप्स' आइटम नंबर में नजर आएंगी।

​वहीं इसके बारे में अपनों सोच के बारे में बताते हुए ​फिल्म के निर्देशक विशाल पांड्या ​कहते हैं कि मुझे यकीन है कि फिल्म में ​सनी की मौजूदगी फिल्म प्रचार में मदद करेगी।​

​ विशाल ने बताया, "यह ​सनी लियोन के साथ बहुत खास आ ​इ​टम गाना है, जिसकी शूटिंग हम अगले हफ्ते ​शुरू ​करेंगे। गाने का नाम 'पिंक लिप्स' है। मुझे यकीन है कि ​ सनी निश्चित तौर पर फिल्म के प्रचार में बड़ी मदद करेंगी।"​

​ पांड्या ने बताया कि उनकी फिल्म वास्तविक फिल्म से कहीं ज्यादा बोल्ड होगी। वास्तविक फिल्म में पाओली ​डैम, गुलशन देवैया और निखिल द्विवेदी मुख्य किरदार में थे।​

​ पांड्या ने कहा, "अभी तक की प्रतिक्रिया बहु़त अच्छी है। फिल्म 'हेट स्टोरी' से बोल्ड होगी। मुझे उम्मीद है कि दर्शक उसी तरह से फिल्म को स्वीकार करेंगे जैसे 'हेट स्टोरी' को स्वीकार किया था।"

End of content

No more pages to load