​​मेरे लिए ​छोटा पर्दा बहुत महत्वपूर्ण है: आमिर

​​मेरे लिए ​छोटा पर्दा बहुत महत्वपूर्ण है: आमिर
आमिर खान ​वैसे तो आम तौर पर ​फिल्म पुरस्कार समारोहों में ​नहीं जाते हैं, लेकिन ​इस बार वह स्टार परिवार अवॉर्ड्स समारोह में ​शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने अपने लिए छोटे पर्दे को काफी महत्वपूर्ण माध्यम ​भी बताया।​

​ आमिर ने कहा​, "मेरे लिए टेलीविजन का हिस्सा होना बहुत जरूरी है। मेरी फिल्में मनोरंजन करने के लिए हैं​, लेकिन मैं टेलीविजन के जरिए सामाजिक सरोकारों को आगे ला रहा हूं और एक बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रहा हूं।​"

​वहीं जब उनसे पूछा गया कि ऐसी कौन सी खास बात थी जो स्टार परिवार अवॉर्ड्स ​के इस कार्यक्रम में उन्हें खींच लाई​, तो उन्होंने कहा, "मैं स्टार ​चैनल ​के साथ कई महीनों से काम कर रहा हूं और जब उन्होंने ​मुझे ​आमंत्रित किया तो मुझे आने की खुशी थी।​"​

​'​सत्यमेव जयते​'​ का पहला संस्करण मई, 2012 को स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित हुआ, जबकि दूसरा संस्करण मार्च, 2014 में प्रसारित होना शुरू हुआ और अप्रैल में खत्म हुआ।

End of content

No more pages to load