​फिल्म की सफलता से ढेर सारा आत्मविश्वास मिलता है: श्रद्धा

​फिल्म की सफलता से ढेर सारा आत्मविश्वास मिलता है: श्रद्धा
फिल्म ​'​एक विलेन​'​ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए ​का आंकड़ा पार कर लिया है। यह बात फिल्म की मुख्य नायिका श्रद्धा कपूर के लिए राहत लेकर आई है।​

​ 27 जून को रिलीज हुई ​'​एक विलेन​'​​ 100 करोड़ ​क्लब में शामिल हो गई है। दर्शकों को अगर सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा की जोड़ी पसंद आई तो उन्होंने रितेश देशमुख के खलनायक अवतार को भी सराहा। श्रद्धा ने आईएएनएस को बताया​,​ ​"​एक अभिनेत्री होने के नाते दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया पाना बहुत राहत देने वाला है।​"​

​ उन्होंने कहा​,​ ​"​फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सच में अच्छी कमाई की, जो आपको और फिल्में करने का ढेर सारा आत्मविश्वास देती है। मैं जिस दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आई, उसी दिन से जश्न मनाती आ रही हूं।​"​

'एक विलेन​'​ का निर्देशन ​'​आशिकी 2​'​ ​जैसी सफल फिल्म देने वाले मोहित सूरी ने ही किया है, जिसमें श्रद्धा भी थीं।

End of content

No more pages to load