​'मैरी कॉम​'​ में सिर मुड़ाने को लेकर हिचकिचाहट नहीं थी: प्रियंका

​'मैरी कॉम​'​ में सिर मुड़ाने को लेकर हिचकिचाहट नहीं थी: प्रियंका
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज एम.सी ​मैरी कॉम के जीवन पर आधारित फिल्म ​'मैरी कॉम​'​ में प्रियंका चोपड़ा ने मुंडे सिर एक दृश्य किया है। प्रियंका ने कहा कि अपने किरदार के साथ न्याय करना उनकी जिम्मेदारी थी। फिल्म के प्रोमो में प्रियंका का साहसिक अंदाज देखा जा सकता है।​

प्रियंका ने बताया कि इस रूप के लिए वह काफी रोमांचित थीं।​ प्रियंका ने बुधवार को फिल्म के ट्रेलर की ​लॉन्चिंग के दौरान बताया​, ​"मैरी कॉम ने अपनी जिंदगी में सिर मुंडाया था। फिल्म में यह वास्तविकता वाला दृश्य है और इसके लिए मैं बहुत रोमांचित थी।​"

​ उन्होंने कहा​,​ ​"सबसे पहले मैं एक कलाकार हूं, इसलिए बतौर कलाकार यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं किरदार को ईमानदारी से निभाऊं। मैं अपने किरदारों को कितनी अलग तरह से निभाती हूं, यह हमेशा से मेरे लिए व्यक्तिगत चुनौती रही है। इसलिए सिर मुंडाते समय मुझे बिल्कुल हिचकिचाहट नहीं हुई, बल्कि मैं इससे काफी रोमांचित थी।​"

​​ क्या वास्तविक जीवन में आपने कभी सिर मुंडवाया था?​ प्रियंका ने जवाब दिया, ​"कभी नहीं।​"​​ उमंग कुमार निर्देशित ​'मैरी कॉम'​ के निर्माता संजय लीला भंसाली हैं। यह फिल्म पांच सितंबर को सिनेमाघरों में उतरेगी।

End of content

No more pages to load