रैपर यो यो हनी सिंह के गाने तेजी से लोकप्रिय हुए, लेकिन लोगों ने उनकी उनके ऊटपटांग बोलों के लिए आलोचना भी की। पाश्र्व गायक और संगीतकार कैलाश खेर को लगता है कि हर चरण में अच्छी और बुरी दोनों चीजें होती हैं और हिंदी संगीत जगत में गुणवत्तापूर्ण सामग्री भी है।
जब कैलाश से हनी सिंह की लोकप्रियता के बारे में प्रतिक्रिया देने के लिए कहा गया तो इस पर उन्होंने बताया, "इसमें कोई बड़ी बात नहीं है, यह एक चरण है और यह भी गुजर जाएगा। होता क्या है कि हम चीजों के बारे में कई राय और विचार बना लेते हैं। कुछ भी नहीं बचता और प्यार एवं पवित्रता के सिवाय कुछ भी सदा के लिए नहीं रहता।"
कुछ भी हमेशा नहीं रहता: कैलाश
-
Tuesday, August 05, 2014



