अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने महानायक अमिताभ बच्चन की मेजबानी वाले टेलीविजन शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) की खूब तारीफ की है।
प्रियंका ने हाल ही में शो के आगामी संस्करण की एक कड़ी की शूटिंग की।
प्रियंका ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, ''बच्चन सर हमेशा की तरह मेरे और मेरे परिवार के प्रति इतना विनीत होने के लिए आपका शुक्रिया। 'केबीसी' अद्भुत बनने में कभी असफल नहीं होता। स्मृतियों के लिए आपका शुक्रिया। मेरी कॉम।''
प्रियंका अपनी आगामी फिल्म 'मेरी कॉम' में मुक्केबाजी में पांच बार विश्व चैंपियन रह चुकीं मुक्केबाज मेरी कॉम की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 5 सितंबर को रिलीज़ होगी।
'केबीसी' अद्भुत होने में कभी असफल नहीं होता: प्रियंका
-
Saturday, August 09, 2014


