आलसी लोगों को पसंद नहीं करती दीपा मेहता

आलसी लोगों को पसंद नहीं करती दीपा मेहता
'हाईवे' में ध्रमाकेदार परफॉर्मंस के बाद सलमान खान की फिल्म 'किक' से रणदीप ने 100 करोड के क्लब में अपना नाम शामिल किया। इन दिनों वे कनाडा में दीपा मेहता की फिल्म 'इनलैंड' में व्यस्त हैं। पहले फिल्म का यह टाइटल रखा गया था। लेकिन अब इसे बदलकर 'बीबा बॉयस' कर दिया गया है। रणदीप इसकी शूटिंग में बैक टू बैक बिजी हैं। थकान महसूस करने की बजाय वे ऑस्कर नॉमिनेटेड दीपा मेहता व विदेशी क्रू मेंबर्स के साथ शूटिंग एंजॉय कर रहे हैं।

टोरंटो में शूटिंग कर रहे रणदीप से खास बात हुई। वे बोले, "दीपा किसी रॉकस्टार से कम नहीं हैं। उनके पास आलसी लोगों के लिए कोई जगह नहीं। अगर उन्हें क्रू में से कोई भी आलस रूप में लगता है तो उनकी खैर नहीं। क्योंकि दीपा काम को बहुत त्वज्जो देती हैं। इसी वजह से दीपा की फिल्मों से दर्शकों से लेकर कलाकारों को काफी उम्मीदें रहती हैं। फिल्म 'बीबा बॉयस' में रणदीप इकजीत जौहर नामक किरदार के रूप में दिखेंगे। यह फिल्म जाट सिख इकजीत की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म के नायक का मेरा रोल है। वो लार्जर देन लाइफ होने के बावजूद ज़मीन से जुडा हुआ इंसान है।"

End of content

No more pages to load