​​मुझसे ​बेटी जैसा व्यवहार करती हैं डिंपल जी: दीपिका

​​मुझसे ​बेटी जैसा व्यवहार करती हैं डिंपल जी: दीपिका
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह सह-अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के साथ एक अद्वितीय सौहार्द का लुत्फ उठाती हैं। डिंपल, दीपिका के साथ अपनी बेटी जैसा व्यवहार करती हैं और उन्हें घुमाने भी ले जाती हैं।​
​
​ दीपिका ने ​'​फाइंडिंग फैनी​'​ के गीत रिलीज के मौके पर कहा​, "डिंपल जी के लिए मैं क्या महसूस करती हूं और उनके साथ मेरा रिश्ता क्या है, इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकती। हम जब 'कॉकटेल' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो वह मुझे लंच और खरीदारी के लिए ले गईं।"​
​
​ दीपिका ने कहा​,​ "वह मुझसे लाड़-प्यार करती हैं और मेरे नखरे उठाती हैं। वह मुझसे अपनी बेटी जैसा बर्ताव करती हैं।​"
​
​ 'फाइंडिंग फैनी' 12 सितंबर को रिलीज हो रही है। दीपिका कहती हैं कि यह एक बिंदास फिल्म की बजाय एक अलग फिल्म कही जा सकती है। 'फाइंडिंग फैनी' की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें उन्हें अपनी मातृ भाषा बोलने का मौका मिला है।

End of content

No more pages to load