​​शादी ​के बाद भी बड़े सितारों के साथ काम करने पर गर्व: ​करीना​

​​शादी ​के बाद भी बड़े सितारों के साथ काम करने पर गर्व: ​करीना​
अभिनेत्री करीना कपूर भारतीय सिनेमा जगत में एक ऐसा उदाहरण हैं, जिन्होंने शादी के बाद अभिनेत्री के करियर खत्म होने जैसे दावों को झूठा साबित किया है।करीना इस बात पर बेहद गर्व महसूस करती हैं कि उन्होंने 33 की उम्र में शादी कर ली और इसके बाद भी वह बड़े अभिनेताओं के साथ बड़े बजट की फिल्मों में काम कर ही हैं।

33 वर्षीय करीना ने सैफ से 2012​ में शादी की थी, और उस वक़्त वह आमिर खान के साथ फिल्म 'तलाश' में काम कर रही रही थी। वहीं उन्होंने सलमान के साथ 'दबंग 2' में आइटम नंबर भी किया था। साथ ही प्रकाश झा की फिल्म में अमिताभ के साथ फिल्म 'सत्याग्रह' में भी काम कर रही थी। वहीं इनके अलावा वह आगामी फिल्मों में अजय देवगन (सिंघम रिटर्न्स) और सलमान के साथ (बजरंगी भाईजान) भी दिखाई देंगी।

​इन सभी चीजों पर ख़ुशी जताते हुए करीना कहती हैं, "मुझे गर्व और ख़ुशी दोनों ही है कि शादी के बाद भी मैं अजय देवगन, सलमान खान के साथ बड़े बजट की फिल्मों में काम कर रही हूँ। शादी-शुदा होना कोई अपराध नहीं है, और इसका मेरे करियर से कोई लेना देना नहीं है। हिंदी फिल्मों में बदलाव आ रहा है। आजकल अच्छा अभिनेता होना मायने रखता है। इसमें पुराने और नए की बात नहीं है। मैं खुश हूँ कि मैंने 33 साल की उम्र में शादी कर ली।"

​"मैं शादी के बाद खास तौर पर व्यस्त रही हूँ। खासकर पिछले कुछ महीनों से। यहाँ तक कि उनके पति उनसे शिकायत भी करते रहते हैं कि मैं अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते उनके साथ ज्यादा समय नहीं गुजार पाती।"

​मैं शादी के बाद और ज्यादा व्यस्त हो गई हूँ। पिछले पांच महीनों से तो मैं इतनी व्यस्त हूँ कि सैफ कहते हैं, "मैं अपनी पत्नी के साथ समय नहीं बिता पा रहा हूँ।" इसीलिए मैंने ये फैंसला किया है कि इसके बाद मैं एक आध महीने के लिए ब्रेक लेने जा रही हूँ।"

​अपनी गोलमाल, और सिंघम रिटर्न्स जैसी फिल्मों के बारे में करीना कहती हैं, "इन फिल्मों के दिलेर और फुर्ती ​ली लड़की ​के चरित्र ​ने उन्हें आकर्षित​ किया, और यह उनकी गंभीर फिल्मों के बाद एक बदलाव था। यह मेरी अजय और रोहित की एक रोमांचक यात्रा​ थी। हमने साथ में कई फिल्मों में काम किया था। रोहित ने मुझे बहुत सी सफल फ़िल्में दी हैं। जब उन्होंने मुझे इस फिल्म का प्रस्ताव दिया तो मैं ना नहीं कह सकी। क्योंकि वह देश के एक बहुत बड़े निर्देशक हैं। इस फिल्म में मुझे एक बेहद दिलेर लड़की​ के किरदार में देखेंगे।"

​अपने 14 सालों के करियर में उन्होंने 'बॉडीगार्ड'​, 'कभी ख़ुशी कभी गम' और 'जब वी मैट' जैसी कमर्शियल फिल्मों में काम किया है। वहीं 'देव', 'चमेली' ,​ 'ओमकारा' जैसी चलन से अलग फ़िल्में भी उन्होंने की हैं। जब उनसे पूछा गया कि इनमें सबसे रोमांचक फ़िल्में कौन सी थी इस पर करीना ने कहा, "मैं एक कमर्शियल अभिनेत्री हूँ। यह मेरा हिस्सा है। मैं एक अभिनेत्री और स्टार दोनों ही हूँ। मैं सिर्फ अपरम्परागत फ़िल्में नहीं कर सकती।

​सिर्फ लीग से हटकर फिल्मों की बात नहीं है, बल्कि खास बात स्क्रिप्ट होती है। मुझे लगता है कि बड़े बजट की फ़िल्में कुछ ऐसी हैं, जिनके बिना मैं रह ही नहीं सकती।"

​करीना अब अपनी अगली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग अक्टूबर से शुरू करेंगी। इस से पहले वह सैफ के साथ छुट्टियों पर जाएंगी। इसके अलावा भी उनका कहना है कि उनके पास 25 स्क्रिप्ट ऐसी हैं जो कतार में हैं। जिस पर उन्हें जल्द ही फैंसला लेना है। "मैं नए निर्देशकों के साथ काम करना चाहती हूँ। मैं वह फ़िल्में करना चाहती हूँ जिनमें मुझे विश्वास हो। इसी के कारण मैंने पिछले तीन महीनों में 25 ​स्क्रिप्ट्स सुनी हैं। जिस पर मुझे अपना फैंसला करना है।"

End of content

No more pages to load