रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म मर्दानी के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। रानी को अपनी फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं। हालाँकि किसी फिल्म की सफलता के बारे में उनकी राय है कि सफल फिल्म के पीछे मजबूत विषय होता है, लेकिन साथ ही उनका यह भी कहना है कि अगर फिल्म का हीरो भी लोकप्रिय हो तो फिल्म वैसे भी सफल हो जाती हैं।
रानी मुखर्जी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुझे लगता है कि आज के समय में सिर्फ सलमान ही ऐसे कलाकार हैं जिनकी फिल्में बॉकस ऑफिस पर सिर्फ उनके नाम पर बिकती हैं। हालांकि अगर फिल्म की विषय-वस्तु अगर अच्छी हुई तो फिल्में बहुत अच्छी कमाई करती हैं लेकिन अगर कहानी ढंग की ना भी हुईं तो मुनाफा तो कमा ही लेती हैं।
रानी ने कहा कि लोग मेरे फैंस आज भी इसलिए हैं क्योंकि मैंने अभी तक अधिकतर ऐसी फिल्में की हैं जिनका विषय और जिनकी कहानी बेहतर थी। जिन भी फिल्मों की कहानी, कंटेंट अच्छा नहीं था वो पिटी भी हैं तो आज के समय में मैं ये कह सकती हूं कि फिल्में स्टार्स के नाम पर नहीं बिकती।
रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मर्दानी के प्रमोशन में व्यस्त है। यह फिल्म 22 अगस्त को प्रदर्शित होगी।
सलमान के नाम से बिकती हैं फिल्में: रानी
-
Thursday, August 14, 2014


