​प्रियंका की मौजूदगी बढ़ाएगी ​'​मेरी कॉम' का वजन: उमंग

​प्रियंका की मौजूदगी बढ़ाएगी ​'​मेरी कॉम' का वजन: उमंग
निर्देशक उमंग कुमार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अभिनीत 'मेरी कॉम' फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। वह कहते हैं कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रियंका की वजह से इस फिल्म का वजन बढ़ जाएगा।​

उमंग ने कहा, "यह मेरी पहली फिल्म है और बतौर निर्देशक इस फिल्म को आर्थिक रूप से भी चलना चाहिए। अगर इस फिल्म में कोई नवोदित कलाकार लिया होता, तो लोगों ने इसके पोस्टर तक नजरअंदाज कर दिए होते।​"

​ उन्होंने कहा, "अब लोग पोस्टर और ट्रेलर के बारे में बात कर रहे हैं, जिसका मतलब है कि लोग इसे पसंद कर रहे हैं और इसका पूरा श्रेय प्रियंका को जाता है।" ​

​साथ ही फिल्म को लेकर ​ ऐसी भी खबरें हैं कि उमंग और फिल्म के सह-निर्माता संजय लीला भंसाली के बीच कुछ मतभेद हैं। इस बारे में उमंग ने कहा, "ये सब कोरी अफवाहें हैं। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है।"

End of content

No more pages to load