​​मराठी सिनेमा को और ऊर्जा दीजिए: श्रद्धा कपूर

​​मराठी सिनेमा को और ऊर्जा दीजिए: श्रद्धा कपूर
आधी मराठी और आधी पंजाबी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को उम्मीद है कि ​'​ लाई भारि​'​ जैसी फिल्मों सें मराठी सिनेमा को ऊर्जा मिलती है।

​ श्रद्धा ने बताया, ​"​यह बहुत अच्छी बात है कि ​'​ लाई भारि ​'​ जैसी फिल्में अच्छा काम कर रही हैं। मराठी सिनेमा को और ऊर्जा दीजिए। मेरे पास मराठी फिल्मों की कोई पेशकश नहीं आई। लेकिन मैंने कभी इसके लिए मना नहीं किया। मैं एक बेहतर मौके की तलाश में हूं।​"

​ श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर पंजाबी और मां शिवांगी कोल्हापुरी मराठी हैं। श्रद्धा पंजाबी नहीं बोल पातीं, लेकिन मराठी काफी अच्छी बोलती हैं। ​श्रद्धा ​'​लाई भारि​'​ देखने को उत्सुक हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख भी नजर आएंगे।​

​ श्रद्धा ने बताया, ​"​मैं वास्तव में ​'​लाई भारि​'​ देखना चाहती हूं। रितेश ने मुझे प्रोमो दिखाया था। मैंने उनसे कहा था, ​यह मेरे द्वारा देखा गया अब तक का सबसे अच्छा प्रोमो था। मैं फिल्म देखने को बेताब हूं'।​"

End of content

No more pages to load