अभिनेता-अभिनेत्रियों के मेहनताने में अंतर खत्म नहीं होगा: बिपाशा

अभिनेता-अभिनेत्रियों के मेहनताने में अंतर खत्म नहीं होगा: बिपाशा
अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि बॉलीवुड में अभिनेता और अभिनेत्रियों के बीच मेहनताना की असमानता बनी रहेगी और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। अभिनेत्री ने कहा कि इसे लेकर कभी वह परेशान नहीं होतीं।

फिल्म उद्योग में वर्ष 2001 से सक्रिय बिपाशा ने मीडिया कर्मियों से कहा, "मेहनताने में जो असमानता है, उसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होने जा रहा है।"

बिपाशा के मुताबिक, "यह पहले की तरह बना रहेगा क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान जिस तरह से छा जाते हैं, उस तरह से शायद कैटरीना कैफ अकेले धमाल न मचा पाएं। यह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक सामान्य चलन है। इसलिए मैं मेहनताने में भेदभाव को लेकर कोई हो-हल्ला नहीं मचाती।"

मौजूदा समय में अभिनेत्रियों को मिल रही भूमिकाओं पर अभिनेत्री ने कहा कि फिल्मों में अब हर उम्र के लिए किरदार मिल रहा है जो कि एक अच्छी बात है। महिलाओं की भूमिकाओं में विस्तार हुआ है। हाल में महिला केंद्रित फिल्मों ने अच्छा कारोबार किया है। बिपाशा अपनी नई फिल्म 'क्रिएचर 3डी' को लेकर काफी उत्साहित हैं।

End of content

No more pages to load