बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन का कहना है कि उन्होंने अपनी नाकामियों से कामयाबी की प्रेरणा ली है। वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिषेक बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये एक दशक से अधिक का समय हो चुका है।
अभिषेक बच्चन ने कहा कि अपने सफर के दौरान मैं पीड़ा, संघर्ष और खुशी के जिस दौर से गुजरा हूं, उससे मैंने काफी कुछ सीखा है। इस अनुभव ने मुझे जीवन में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
अभिषेक बच्चन ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए सुख-दुख और उतार-चढाव जरूरी हैं। इसके बिना जिंदगी बेहद नीरस हो जाएगी। पिछले अनुभव और नाकामियां ही किसी व्यक्ति को कामयाबी की सीढियां चढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
नाकामी से ही मिली कामयाबी की प्रेरणा: अभिषेक बच्चन
-
Wednesday, August 20, 2014


