'​क्रिएचर 3डी​'​ नहीं है हॉरर फिल्म: ​बिपाशा

'​क्रिएचर 3डी​'​ नहीं है हॉरर फिल्म:  ​बिपाशा
अभिनेत्री बिपाशा बसु की ​आगामी हॉरर फिल्म ​'क्रिएचर 3डी​'​ रिलीज़ लिए तैयार है। 'आत्मा' और 'राज -3' और जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के रोंगटे खड़े कर चुकी बिपाशा का कहना है कि उनकी फिल्म 'क्रिएचर 3डी' डरावनी फिल्म नहीं है।

​​​ बिपाशा ने कहा, "यह पहली भारतीय क्रिएचर फिल्म है और वह सबसे मजेदार चीज थी..विक्रम भट्ट द्वारा बनाया जाना भी बढ़िया है।"​​

​​​ उन्होंने कहा, "मैं सच में नहीं जानती थी कि हम क्या करने जा रहे हैं। हमने पूरी फिल्म की और अब 'क्रिएचर' बन चुकी है और यह मजेदार दिख रही है।"

​​​ बिपाशा ने कहा, "जो भी यह सोचता है कि यह डरावनी फिल्म है, उसके पास सही जानकारी नहीं है। यह फिल्म 'जुरासिक पार्क' या 'ऐनाकोंडा' की तरह की है। यह मारधाड़ और रोमांच से भरपूर फिल्म है।

​​ "टी-सीरीज के बैनर तले बनी इस फिल्म में इमरान अब्बास भी हैं। फिल्म 12 सितंबर को रिलीज हो रही है।

End of content

No more pages to load