मैंने खाने, सोने और प्रोजेक्ट के बारे में सोचने के अलावा कुछ नहीं किया: साहिल

मैंने खाने, सोने और प्रोजेक्ट के बारे में सोचने के अलावा कुछ नहीं किया: साहिल
अभिनेता-निर्देशक साहिल प्रेम की फिल्म 'मैड अबाउट डांस' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है, इसके बारे में चर्चा करते हुए साहिल कहते हैं, कि उन्होंने पिछले कुछ समय से और कुछ नहीं किया बस खाया, सोया और इस प्रोजेक्ट के बारे में सोचा।​
​
उन्होंने अपने संगीत की प्रतिभा को खोजा, क्योंकि वह इस डांसिंग फिल्म के लिए एक सही संगीत और भावना चाहते थे, " इस प्रकार के डांस को एक अलग म्यूजिक की जरूरत पड़ती है, हमने दो पारम्परिक गाने पहले ही कर लिए थे। इसलिए मैंने खुद कुछ अलग करने का फैंसला किया।"​​​

​वास्तविकता में फिल्म में हर एक गाना एक दूसरे से अलग है। हमारे पास इसमें पारम्परिक गीत भी है और डांसिंग ट्रैक भी है, जो आजकल के डांस को सूट करता है।जब उनसे पूछा गया कि इसके लिए आपको प्रेरणा कहाँ से मिली। इस पर उन्होंने कहा, "हमारे पास नया, रचनात्मक और कुछ अलग सोचने के अलावा और कोई चारा नहीं था।"​
​
​जब उनसे पूछा गया कि अब आपकी फिल्म 22 अगस्त को थियेटरों में होगी तो क्या इसके लिए आप परेशान हैं। "जितना मैं नर्वस हूँ, उतना ही उत्साहित भी हूँ। और कुछ हद तक खाली भी हूँ। पिछले कुछ सालों से मैंने कुछ नहीं किया बस खाया, सोया और इस प्रोजेक्ट के बारे में सोचा। अब बेहद अजीब किसम का अनुभव है, जब फिल्म पूरी हो चुकी है।

End of content

No more pages to load