​​सबने मेरे फैसले को गलत बताया: आमिर

​​सबने मेरे फैसले को गलत बताया: आमिर
​अभिनेता आमिर खान के बारे में ​एक बात प्रसिद्द है कि उनकी कामयाबी का राज सही वक्त पर सही निर्णय लेने की योग्यता है। हालांकि आमिर का कहना है कि उनकी जिंदगी के महत्वपूर्ण फैसलों का उनके आस पास के लोगों ने कभी समर्थन नहीं किया, लेकिन जब वह पीछे मुड़ कर देखते हैं तो उन्हें खुशी होती है कि उन्होंने जिंदगी को हमेशा अपनी शर्तो पर जिया।​​
​
चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रह चुके आमिर ने कहा ​,​ ​"​मेरी जिंदगी के साथ यह एक बड़ी दिलचस्प बात रही है कि जिंदगी के हर महत्वूर्ण फैसलों में मेरे सबसे करीबी, सबसे महत्वपूर्ण लोगों ने मुझसे कहा कि तुम गलती कर रहे हो, ऐसा मत करो। मुझे हमेशा यही सुनने को मिला।"​​
​
​ आमिर (49) ने मंगलवार को ये बातें यंग इंस्पिरेटर्स सेमिनार में कही। उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा सबकी बातें गौर से सुनी, मैंने उन्हें दरकिनार नहीं किया। लेकिन आखिर में मैंने वही किया, जो मुझे सही लगा।​​​​
​
आज जब मैं 25 साल की पेशेवर जिंदगी में पीछे मुड़कर देखता हूं, तो सोचता हूं कि यही एक वजह है जिसके लिए मैं खुश हूं। मैंने अपनी शर्तो पर जिंदगी जी।"​​
​
​ इस समय आमिर अपनी अगली फिल्म 'पीके' में व्यस्त हैं, जो दिसंबर में प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load