हाल ही में खबर आई थी कि अर्जुन कपूर को उनकी आगामी फिल्म 'तेवर ' के एक गाने की शूटिंग करते हुए चोट लग गई है। लेकिन उन खबरों को गलत बताते हुए अर्जुन ने कहा कि मैं बिलकुल ठीक हूँ।
अर्जुन ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, "सब कुछ ठीक है। मैं और मेरी कमर भी भली-चंगी है। अभी हाल ही में मैंने अपने बारे में एक खबर पढ़ी थी। वैसे आपको बता दूं कि 'तेवर' की शूटिंग का आज आखिरी दिन है।"
अर्जुन अपनी सहकलाकार अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ गाने की शूटिंग कर रहे थे। इससे पहले भी फिल्म 'गुंडे' की शूटिंग के दौरान अर्जुन को चोट लगी थी, जिसके कारण उनकी गर्दन में कभी-कभी दर्द उठता रहता है।
अर्जुन ने कुछ समय पहले बातचीत में कहा था, "यह चोट उन घटनाओं में से एक है, जब आप सोच रहे होते हैं कि 'अरे अभी तो मैं जवान हूं' और तभी आपका शरीर आपकी खुशफहमी खत्म कर देता है कि "तुम सबकुछ नहीं कर सकते।"
मैं तो भला-चंगा हूं: अर्जुन कपूर
-
Friday, August 22, 2014


