गर्भवती होने पर भी काम करूंगी: रानी

 गर्भवती होने पर भी काम करूंगी: रानी
अभिनेत्री रानी मुखर्जी कहती हैं कि उनका शादीशुदा होना उनके काम को प्रभावित नहीं करेगा और यहां तक कि अगर फिल्म निर्देशक चाहेगा, तो वह गर्भवती होने पर भी फिल्म में काम करेंगी ​।​
​​
​ ​ आमतौर पर शादी के बाद अभिनेत्रियां अपने काम में कटौती कर लेती हैं​।​ क्या आप भी ऐसा करेंगी? रानी ने इसके जवाब में एक समूह साक्षात्कार में कहा, "नहीं ​।​"​ ​
​​
​ ​ रानी इस साल अप्रैल में इटली में राज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं ​।​
​​
​ ​ रानी ने हाल में अपने गर्भवती होने की अफवाहों का खंडन किया. उन्होंने कहा, "महिलाएं काम में कटौती करने की कोशिश करती हैं, क्योंकि वे गर्भवती होने के कारण शारीरिक रूप से बहुत मेहनत करने में सक्षम नहीं होतीं ​।​"​​
​ ​
​ ​ रानी ने कहा, "हॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां गर्भावस्था के वक्त काम करती हैं ​।​ अगर एक फिल्म निर्देशक मेरे गर्भवती होने पर मेरे साथ काम करने के लिए तैयार है, तो मैं यकीनन काम करूंगी​।​" अपने पति के बारे में रानी ने कहा, "आदि (आदित्य चोपड़ा) एक बहुत ही मददगार पति हैं ​।​ मुझे नहीं लगता कि वह चाहेंगे कि मैं काम कम कर दूं​।​ मुझे नहीं मालूम कि मां बनने पर मेरा फैसला क्या होने वाला है ​।​"​​
​ ​
​ ​ उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं अपना फिल्मी सफर कैसे जारी रखूंगी । ​​लेकिन मुझे अपने काम से प्यार है​।​" ​​
​​
​ ​ किसी भी पत्नी की तरह ही रानी भी अपने पति के लिए सर्वश्रेष्ठ चाहती हैं​। उन्होंने कहा, "यकीनन, मैं चाहती हूं कि यह फिल्म (मर्दानी) चले. वास्तव में, अब से मैं न सिर्फ अपनी फिल्मों के चलने की दुआ करूंगी, बल्कि यह भी प्रार्थना करूंगी कि सभी वाईआरएफ फिल्में सुपरहिट रहें (हंसते हुए) ​।​"

End of content

No more pages to load