पापा के बिना मेरी दुनिया अधूरी: प्रियंका चोपड़ा

पापा के बिना मेरी दुनिया अधूरी: प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शनिवार को अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा के जन्मदिवस पर उनको याद करते हुए भावुक हो गईं।​​
​
​ प्रियंका ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, "कभी कभी मैं बहुत ज्यादा बोलती हूं... लेकिन आज मैंने चुप रहना चुना है। यह भी अच्छा है। चुप्पी की आवाज। जन्मदिन मुबारक हो पापा। आपकी बहुत याद आती है।"​​
​
​ उन्होंने आगे लिखा, "मेरी दुनिया आपके बिना अधूरी है।" प्रियंका ने अपनी अपनी कलाई पर टैटू बनवाया है, जिस पर लिखा है 'डैडीज लिटिल गर्ल'। प्रियंका को उनके पिता का हमेशा सहयोग और प्यार मिला। पिछले साल कैंसर की वजह से उनके पिता की मौत हो गई।​​
​
​ प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा सेना में डॉक्टर थे और 1997 में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर हुए थे। प्रियंका इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'मेरी कॉम' के प्रचार में व्यस्त हैं। यह फिल्म ओलिंपिक विजेता मुक्केबाज एमसी मेरी कॉम की जीवनी पर आधारित है। फिल्म 5 सितंबर को प्रदर्शित हो रही है।

End of content

No more pages to load