अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा रविवार को लैक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) 2014 के विंटर/फेस्टिव संस्करण में फैशन डिजाइनर वरुण बहल के ' आरामदायक' परिधानों में उनकी शो स्टॉपर की हैसियत से रैंप पर उतरीं।
प्रियंका ने काली पैलाज्जो पतलून, क्रॉप टॉप और सिल्वर जैकेट में रैंप पर जलवे बिखेरे। स्टाइलिश बालों और गले में भारी हार पहने हुए प्रियंका का लुक मुकम्मल दिखा।
प्रियंका ने परिधानों के बारे में अपनी पसंद-नापसंद के बारे में बात करते हुए कहा , "जहां तक मेरी फैशन समझ है, तो मुझे सामान्य परिधान पसंद हैं। मुझे फैंसी कपड़ों में सच में शरम आती है और यह लिबास बहुत आरामदायक और पहनने लायक हैं।"
उधर, बहल ने कहा, "मैंने सर्दी को दिमाग में रखकर बाइकर जैकेट बनाईं और उनमें अपना एक ट्विस्ट डाल दिया। ऐसा ही एक दिलचस्प परिधान मेरी गोटा जैकेट है, जिसे गोटा पट्टियों को एक साथ सिलकर बनाया गया है।"
वरुण के परिधान आरामदायक: प्रियंका
-
Tuesday, August 26, 2014


