​अगर आपमें जज्बा है तो, आप कुछ भी कर सकते हैं: प्रियंका

​अगर आपमें जज्बा है तो, आप कुछ भी कर सकते हैं: प्रियंका
बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अपनी पिछली फिल्मों में ग्लैमरस और सामान्य लड़की की बहुत सी भूमिकाएं निभा चुकीं हैं। प्रियंका अब चैंपियन मुक्केबाज एम सी मेरी कॉम के जीवन पर आधारित फिल्म 'मेरी कॉम' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। प्रियंका कहती हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह किसी फिल्म में एथलीट की भूमिका निभाएंगी। 'मेरी कॉम' से प्रियंका ने बहुत कुछ सीखा है।​​

​ प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक एथलीट की भूमिका करूंगी या मैं एथलीट बन सकती हूं। मैं खेलों के बारे में कुछ नहीं जानती थी। किसने सोचा होगा कि एक लड़की मांसपेशियां और बाइसेप्स बना सकती है, लेकिन मेरे साथ ऐसा हुआ। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रियंका ने कहा कि मैंने सीखा कि अगर आप में कुछ पाने का जज्बा है, तो कुछ भी हो सकता है और आप कुछ भी कर सकते हैं। नवोदित निर्देशक उमंग कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेरी कॉम' पांच सितंबर को सिनेमाघरों में उतरेगी।

End of content

No more pages to load