अभिनेता वरुण धवन ने कोरियोग्राफर-फिल्म निर्देशक रेमो डीसूजा की आगामी फिल्म 'एबीसीडी 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। उनका कहना है कि यह फिल्म देशभर के नर्तकों को समर्पित है।
वरुण 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' सरीखी फिल्मों में अपने नृत्य कौशल की झलक दिखा चुके हैं। वह अब इस फिल्म से एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिल में उतरने के लिए तैयार हैं।
वरुण ने रविवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा कि उनमें बचपन से ही नृत्य के लिए एक जुनून था। 'एबीसीडी 2' में उनके अलावा श्रद्धा कपूर भी हैं।
यह फिल्म वर्ष 2013 की फिल्म 'एबीसीडी : एनी बॉडी कैन डांस' का सीक्वल है।
डांसर्स को समर्पित 'एबीसीडी 2': वरुण
-
Monday, September 01, 2014


