जरूरी नहीं है फिल्में मुझे बयां करें​: बिपाशा

जरूरी नहीं है फिल्में मुझे बयां करें​: बिपाशा
​व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में भले ही बिपाशा बासु बॉलीवुड के साथ​-साथ अपने दर्शकों के लिए भले ही एक प्रतिष्ठित नायिका हों लेकिन बिप्स की मानें तो वह इसके अलावा भी बहुत कुछ हैं​।

बिपाशा कहती हैं ​, "मैं नहीं समझती कि सिर्फ फिल्में ही बिपाशा बासु को डिफाइन करती हैं या यही मेरा परिचय हैं​।​ मैं इसके अलावा भी बहुत कुछ हूँ ​। मैं पिछले 14 सालों से बॉलीवुड का हिस्सा हूं लेकिन मैं कतई महत्वाकान्क्षी नहीं हूं​।​ हां मैंने अपना काम इंजॉय किया लेकिन साथ ही मैंने अपनी ज़िंदगी भी इंजॉय की और कर रही हूं ​।​ मेरे लिए मेरी आज़ादी से बढकर और कुछ नहीं​। मैं जो पैसे कमा रही हूं अगर मैं इसे अभी इंजॉय नहीं करूंगी तो कब करूंगी​।

जब मैंने अपने करियर की शुरूआत की थी तो शुरूआत के तीन साल तक मैंने पागलों की तरह काम किया​। एक साल में 13 फिल्में मैंने की और उसका नतीजा यह हुआ कि मेरा स्वास्थ्य गिर गया​।​​
​
​ मुझे हड्डियों की बीमारी हो गयी​। इतनी सी उम्र में मैं हर दो दिन बाद बीमार पड जाती थी, तब मैंने सोचा यह क्या है ​। मुझे अपनी ज़िंदगी जीनी है और स्वास्थ्य से बढकर और कुछ नहीं​। तब से मैंने अपनी दिन-चर्या को संतुलित करना शुरू किया और आज मैं यह बात पूरे गर्व से कह सकती हूं कि मैंने अपने जीवन को बडी ही खूबसूरती से संतुलित कर रखा है​।"​
​
बिपाशा बासु जल्द ही विक्रम भट्ट निर्देशित फिल्म ​'​क्रिएचर 3डी ​'​ में मुख्य भूमिका निभाती नज़र आने वाली है​। यह फिल्म पूरे भारत के सभी सिनेमाघरों में 12 सितंबर को रिलीज़ होगी​।​

End of content

No more pages to load