अभिनेता रणबीर कपूर का मानना है कि बॉलीवुड हस्तियों का खेलों से जुड़ना देश के लिए कई तरह से फायदेमंद है। रणबीर, इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट की फ्रेंचाइजी मुंबई सिटी फुटबॉल क्लब (एफसी) में शेयरधारक हैं।
रणबीर के अलावा आईएसएल के पास स्टार टीम सह-मालिक के रूप में अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन हैं, जबकि वरुण धवन गोवा टीम के समर्थक हैं।
31 वर्षीया रणबीर ने हाल ही में अपने फुटबॉल क्लब के लॉन्च के मौके पर कहा, "यह अच्छी बात है और देश में प्रत्येक खेल को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। क्रिकेट हमारा पहला प्यार है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम कबड्डी या फुटबॉल को एक मंच न दें।"
उन्होंने कहा, "सबसे बड़ी बात यह है कि आप युवाओं को सिर्फ एक क्रिकेट खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि फुटबॉल या कबड्डी खिलाड़ी बनने के अवसर दे रहे हैं।"
बॉलीवुड का खेलों से जुड़ना देश के लिए फायदेमंद: रणबीर
-
Tuesday, September 02, 2014


