काश मैं ऋतिक के डांस का आधा डांस भी कर पाता: आमिर

काश मैं ऋतिक के डांस का आधा डांस भी कर पाता: आमिर
हाल ही में आमिर खान ने 'बैंग बैंग' में ऋतिक के डांस मूव की जमकर तारीफ़ की है। उन्होंने ऋतिक और कैट को ही 'मिलियन बक्स' का नाम दिया है।

​आमिर ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है, "काश! मैं ऋतिक जैसा डांस करते हैं, उसका आधा भी डांस कर पाता। मुझे 'बैंग बैंग' का नया गाना सच में बहुत पसंद आया है। वहीं 'बैंग बैंग' का ट्रेलर भी बेहद शानदार है। ऋतिक और कैट 'मिलियन बक्स' जैसे लग रहे हैं।"

​ऋतिक ने अपना यह गाना पिछले महीने रिवील किया था। जिसमें ऋतिक और कैट दोनों ही बेहद ज़ोरदर डांस मूव करते दिख रहे हैं। यहाँ तक कि 'धूम 3' के अभिनेता भी उन्हें देख कर दंग रह गए हैं।

आमिर कहते हैं, जिस दृश्य में ऋतिक हाथ में गन लिए पानी से बाहर आते हैं, वह दृश्य मुझे बहुत पसंद आया है। 2 अक्टूबर तक का इंतजार नहीं कर सकता।

​फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा निर्मित 'बैंग बैंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। यह 'विशाल भारद्वाज' की फिल्म 'हैदर' के साथ 2 अटूबर को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load