रिया मेरी बिजनेस पार्टनर और बेस्ट फ्रेंड दोनों है: सोनम

रिया मेरी बिजनेस पार्टनर और बेस्ट फ्रेंड दोनों है: सोनम
अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर अपनी बड़ी बहन सोनम के लिए फिलहाल एक निर्माता के तौर पर फिल्म 'खूबसूरत' पर काम कर रही है। ऐसे में सोनम के अनुसार रिया के साथ उनके तीन-तीन रिश्ते बन गए हैं, एक तो बहन का रिश्ता, एक बिजनेस पार्टनर का रिश्ता और तीसरा एक बेस्ट फ्रेंड का रिश्ता।​

ये बात खुद सोनम ने कही है कि ​रिया उसके लिए सिर्फ एक बहन ही नहीं बल्कि उनकी बिजनेस पार्टनर और बेस्ट फ्रेंड भी है। ​जब सोनम से उनकी बहन के साथ उनके रिश्तों के बारे में पूछा गया तो सोनम ने कहा, "हमने 'आयशा' में एक साथ काम किया है, उस वक़्त वह 21 की और मैं 23 साल की थी। ​और अब उसके पांच सालों के बाद हमने 'खूबसूरत' बनाने का फैंसला लिया। और ऐसा इसलिए क्योंकि पीवीआर ने हम पर भरोसा दिखाया है।"​

"रिया और मैं, हम जो भी करते हैं, उसमें पार्टनर होते हैं। अब ये हमारा दूसरा प्रोजेक्ट है, जिसके लिए हमें लगा कि साथ काम करना चाहिए। और यह कुछ नया दिखाने का तरीका है। वह मेरी बिजनेस पार्टनर है, और हम घर में भी साथ में रहते हैं।"​

उनका कहना है कि हालाँकि हम दो अलग-अलग व्यक्तित्व हैं, तो कभी-कभी हमारी एक ही समय पर अलग-अलग राय होती है। सोनम कहती है, "जब आप साथ काम करते हैं, तो आपकी बहस भी होती है। लेकिन इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। यह सिर्फ दो अलग-अलग व्यक्तित्व होने की बात है। हम हर चीज पर सहमत नहीं हो सकते और मेरे ख्याल से हर इंसान ऐसा ही सोचता है।"​​

​ शशांक घोष द्वारा निर्देशित इस फिल्म से पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान भी बॉलीवुड फिल्मों में शुरुआत कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load