​​मैं औसत दर्जे की छात्रा रही: करीना

​​मैं औसत दर्जे की छात्रा रही: करीना
​बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर कहती हैं कि स्कूल के दिनों में वह बहुत प्रतिभाशाली छात्रा नहीं थी और शिक्षकों से उन्हें ज्यादा तव्वजो नहीं मिलती थी​। करीना यूनिसेफ की सेलिब्रिटी एडवोकेट हैं​।
​
​ वह गुरुवार को बाल-हितैषी स्कूलों और सिस्टम पैकेज के ​लॉन्च के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में थीं​। ​करीना ने शिक्षक दिवस के मौके पर अपने स्कूली दिनों को याद किया और कहा, "मेरी मां मुझे सुबह छह बजे स्कूल के लिए उठाया करती थीं​। मैं उनसे मुझे एक और घंटा सोने देने के लिए कहती​।​ लगता कि मुझे भारी-भरकम बस्ते का बोझ ढोना पड़ेगा​।"
​
​ ​उन्होंने कहा, "यहां तक कि मैं कक्षा में भी थोड़ी देर सो जाती​। शिक्षक मुझ पर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे, क्योंकि मैं एक औसत छात्रा थी​।​ इसलिए मैं घर पर पढ़ना या फिल्में देखना चाहती थी​।"​
​
​ हालांकि, 33 वर्षीया करीना ने कहा कि शिक्षक, मां की तरह ही महत्वपूर्ण हैं, यही वजह है कि शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच परस्पर बातचीत जरूरी है​।​

End of content

No more pages to load