​'​दावत-ए-इश्क​'​ खाने व प्यार का जश्न: ​परिणीति ​

​'​दावत-ए-इश्क​'​ खाने व प्यार का जश्न: ​परिणीति ​
​परिणीति ने फिल्म की कहानी की तारीफ करते हुए कहा​, "हालांकि, खाना ​'​दावत-ए-इश्क​'​ में एक अहम भूमिका निभा रहा है​,​ लेकिन कुल मिलाकर यह एक प्रेम कहानी है​।​ 25 वर्षीया ​परिणीति ने कहा​, "मैं कहूंगी कि 'दावत-ए-इश्क' मोहब्बत और खाने, खाने के प्रति प्यार, खाने से ज्यादा इश्क का जश्न है​।"​​​
​​
​ हबीब फैजल निर्देशित यह फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होगी​।​ ​इसी सिलसिले में जब परिणीति से बातचीत की गई तो उन्होंने इस पर काफी खुलकर चर्चा करते हुए कहा, "हाँ, हम तीनों-अनुपम (खेर) सर, आदित्य रॉय कपूर और मुझे खाने से प्यार है​।"​​
​​
​परिणीति कहती हैं, ​"हालांकि, 'दावत-ए-इश्क' में खाने की एक अहम भूमिका है, लेकिन अंत में यह एक प्रेम कहानी ही है​। हम फिल्म में लगातार खाते रहे, लेकिन उस से मुझे अपच जैसी कोई बीमारी नहीं हुई बल्कि मेरा शरीर उस सारे खाने के साथ काफी खुश था​।​​"
​​
हबीब फैजल के साथ उनकी दूसरी फिल्म होने के जवाब में उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हम दोनों ने एक-दूसरे को उस स्तर तक समझना शुरू कर दिया है, जहां हम एक-दूजे को आंख मूंदकर समझ जाते हैं​।​ मुझे हबीब सर के साथ दोबारा काम करने पर बेहद गर्व है​।"

End of content

No more pages to load