​'​क्रिएचर 3डी​'​ को भारतीयों से समर्थन मिलने की आस: बिपाशा

​'​क्रिएचर 3डी​'​ को भारतीयों से समर्थन मिलने की आस: बिपाशा
बिपाशा ​बासु ने मंगलवार को अपनी आगामी फिल्म ​'​क्रिएचर 3डी​'​ की शूटिंग को ​'​मुश्किलों भरा अनुभव​'​ बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय दर्शक स्वदेशी तकनीशियनों के काम को सराहेंगे।

विक्रम भट्ट निर्देशित रोमांचपूर्ण फिल्म ​'​क्रिएचर 3डी​'​ 12 सितंबर को रिलीज हो रही है। बिपाशा ने संवाददाताओं को बताया​, "​यह भारत की पहली ​क्रिएचर आधारित फिल्म है। एक कलाकार फिल्म में स्थिति और उसके सामने क्या है, यह देखकर प्रक्रिया देता है। लेकिन यह पहली बार है, जहां हमारे सामने कोई भी नहीं था, इसलिए हमें हर चीज का अंदाजा लगाना पड़ा था।​"

उन्होंने कहा​, "कलाकारों और तकनीशियनों के लिए शूटिंग का हिस्सा बेहद जटिल था। मैं आशा करती हूं कि हम भारतीय होने के नाते फिल्म का समर्थन करें, क्योंकि फिल्म में भारतीय तकनीशियनों की मेहनत लगी है। इसमें रचनात्मकता स्वदेशी और टीम भारतीय है, कोई विदेशी नहीं है।​"​

End of content

No more pages to load