प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। उनकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। इन दिनों उन्हें एक नायाब कलाकार का दर्जा दिया जा सकता है। वहीं प्रियंका को भी अपनी इस शोहरत का एहसास है, उनकी अपने बारे में राय 'प्राइसलेस' है।
हाल ही में उनकी फिल्म 'मैरी कॉम' रिलीज हुई। प्रियंका ने पांच बार वर्ल्ड चैम्पियन रही बॉक्सर 'मैरी कॉम' का किरदार निभाया है। वे 'मैरी कॉम' का किरदार निभाने में कामयाब रही है। कुछ दिनों के बीच ही फिल्म ने 43 करोड़ के ऊपर का बिजनेस किया।
हाल ही में जब एक इवेंट में प्रियंका से एक सवाल पूछा गया। अगर उन्हें किरण बेदी की बायॉपिक के लिए 10 करोड़ का ऑफर मिला तो? प्रियंका ने हंसकर जवाब देते हुए कहा, "आप लोग क्या प्राइस व्राइस की बात करते हो। मैं तो प्राइसलेस हूं।"
सूत्र की मानें तो प्रियंका को एक बड़े ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए 11 करोड़ का ऑफर मिला है।
मैं तो प्राइसलेस हूं: प्रियंका
-
Friday, September 12, 2014


