इसलिए आलिया के साथ काम नहीं करते पापा महेश

इसलिए आलिया के साथ काम नहीं करते पापा महेश
फिल्मकार महेश भट्ट को कभी भी नवोदित कलाकारों और उभरती प्रतिभाओं के साथ काम करने में हिचक नहीं हुई। लेकिन जब सवाल अपनी अभिनेत्री बेटी आलिया भट्ट के साथ काम करने का हो, तो वह पीछे हट जाते हैं। हालांकि, भट्ट अपनी बेटी को ​'​स्टार​' ​बताते हैं।​
​
​ भट्ट ने बताया, "वह अपने क्षेत्र में एक स्टार है और मैं स्टार के साथ काम नहीं करता। भट्ट ने अपने चार दशकों से लंबे करियर में कई कम परिचित चेहरों को मौके दिए, जो बाद में फिल्मोद्योग में एक मशहूर नाम बन गए। उन्हीं में से एक हैं दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर हैं। भट्ट की ​'​सारांश​'​ फिल्म ने अनुपम को रातों​ ​रात शोहरत दिलाई।​
​
​​ महेश भट्ट की फिल्म निर्माण कंपनी विशेष फिल्म्स ​'​आशिकी​'​ फिल्म से राहुल रॉय, ​'​जिस्म 2​'​ से सनी लियोन और ​'​मर्डर 3​'​ से पाकिस्तानी अभिनेत्री सारा लॉरेन को लांच कर चुकी है।

End of content

No more pages to load