सुपरस्टार सलमान खान टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस' के पिछले पांच संस्करण की मेजबानी कर चुके हैं, लेकिन वह कहते हैं कि यह शो अभी भी उनकी समझ से परे हैं।
बिग बॉस' अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन शो 'सेलीब्रिटी बिग ब्रदर' का देसीकरण है। 'बिग बॉस-8' कलर्स चैनल पर 21 सितंबर से प्रसारित होने जा रहा है। इस बार के संस्करण से क्या उम्मीद की जानी चाहिए? सवाल के जवाब में सलमान ने कहा, "मुझे इस बारे में कोई आइडिया नहीं है। जो आप जानना चाहते हैं, मैं भी वही जानना चाहता हूं। वे (प्रतिभागी) कैसे मिल-जुलकर रहेंगे, उनके झेलने का स्तर क्या होगा, वे कितने अच्छे या बुरे हैं...मुझे नहीं पता।"
शो में आने वाली सेलीब्रिटी प्रतिभागियों की लिस्ट का अभी खुलासा नहीं हुआ है। आप इस खेल को कितने अच्छे से समझते हैं? जवाब में सलमान ने कहा, "मैं अभी तक खेल समझ नहीं पाया हूं। कोई भी इस खेल को नहीं समझता। आप कैसे जानोगे कि एक व्यक्ति झूठ बोल रहा है या नहीं?"
अभी तक 'बिग बॉस' को नहीं समझ पाया: सलमान
-
Monday, September 15, 2014


