​​मुझे पता है मैं सारी जिंदगी स्टार नहीं रह सकती: दीपिका पादुकोण

​​मुझे पता है मैं सारी जिंदगी स्टार नहीं रह सकती: दीपिका पादुकोण
​पिछले साल 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'ये जवानी है दीवानी' और 'रेस 2' जैसी तीन हिट फिल्में देकर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे चहेती बन गई हैं​। दीपिका ने कहा कि वह खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं, लेकिन उन्हें यह भी पता है कि वह हमेशा मांग में नहीं रहेंगी​।​
​
​ दीपिका से जब पूछा गया कि क्या उन्हें स्टारडम खोने का डर है, तो उनका जवाब था, "नहीं, बिल्कुल नहीं​। मुझे पता है कि मेरा स्टारडम पूरी जिंदगी के लिए नहीं है​।यह यथार्थ में असंभव है और यदि किसी को ऐसा लगता है, तो वह भ्रम में जी रहा है​।"​​
​
​ दीपिका की फिल्म 'फाइंडिंग फेनी' पिछले दिनों प्रदर्शित हुई, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है​।​ उन्होंने कहा कि ऐसा बहुत कम होता है कि वह अपने काम से संतुष्ट होती हैं​।​
​
​ दीपिका कहतीं हैं कि, "मैं खुद को बहुत कम सराहती हूं​। मुझे लगता है कि आलोचना अच्छी चीज होती है, क्योंकि इससे मुझे बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है​।​"

End of content

No more pages to load