अपने रिश्ते में लंबे अलगाव के बाद अब सलमान और शाहरुख के बीच की दूरियां काफी हद तक सिमट गई लगती हैं। कुछ समय से दोनों के बीच सद्भाव को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। ऐसा ही कुछ इस बार के 'बिग बॉस' को लेकर भी हो रहा है, जिसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं, और शाहरुख के इसमें अपनी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर' के प्रोमोशन के लिए जाने की चर्चा है।
सलमान के इस शो का अगला सीजन 21 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। वहीँ शाहरुख की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'हैपी न्यू ईयर' भी अक्टूबर में रिलीज के लिए तैयार है। इसीलिए कुछ समय से शाहरुख सलमान के साथ स्टेज पर एक साथ दिखने को लेकर चर्चा में हैं।
शाहरुख ने 'हैप्पी न्यू ईयर' के म्यूजिक लॉन्च के दौरान पत्रकारों को बताया, "यह मार्केटिंग टीम के द्वारा तय किया जाएगा। लेकिन अगर यह तय हो जाता है, और मुझे इसका मौका मिलता है तो मैं जरूर ऐसा करूँगा। यह सलमान भाई और 'बिग बॉस' की शालीनता है, कि उन्होंने मेरे बारे में सोचा।"
उन्होंने आगे कहा, "लेकिन अगर किन्ही कारणों से मैं नहीं जा पाता हूँ तो कृपया इसे नकारात्मक तौर पर ना ले।"
फरहा खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में शाहरुख और दीपिका के अलावा अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी और विवान शाह भी नजर आएँगे। यह फिल्म 24 अक्टूबर को रिलीज होगी।
यह तो सलमान भाई की शालीनता है: शाहरुख
-
Tuesday, September 16, 2014


