​​हासन ने कहा, भला चंगा हूं मैं

​​हासन ने कहा, भला चंगा हूं मैं
अस्पताल में भर्ती अनुभवी अभिनेता कमल हासन ने कहा कि वह बिल्कुल भले चंगे हैं और खतरे जैसी कोई बात नहीं है। कमल को फूड प्वाइजनिंग की वजह से मंगलवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।​

​ कमल ने अस्पताल से फोन पर बात करते हुए कहा​, "मुझे पता है कि बहुत से लोग इस मसले पर कहानियां बनाना चाहते हैं। मैं क्षमा चाहता हूं कि उनको निराश होना पड़ेगा। मैं बिल्कुल ठीक हूं, भला चंगा हूं। यह बस फूड प्वाइजिंग का सामान्य सा मामला था। खतरे जैसी कोई बात नहीं है।​"

​ चेन्नई में सोमवार को हॉलीवुड अभिनेता अरनॉल्ड श्वार्जनेगर के आने की चर्चा के बाद मंगलवार को अभिनेता कमल हासन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुर्खियों में छा गई। हासन ने कहा​, "मुझे फूड प्वाइजनिंग और डिहाइड्रेशन हो गया था और कोई बात नहीं है।​"​

​ उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें उदर संक्रमण हो गया था। हासन ने कहा, "हम केरल के दूरवर्ती इलाकों में शूटिंग कर रहे थे, जहां शहरों की तरह रेस्तरां नहीं होते। हमने सड़क किनारे वाले ढाबों में खाना खाया था और शायद गंदा पानी पी लिया हो। बस, उसी का नतीजा है कि मैं यहां हूं।" हासन को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

End of content

No more pages to load